अब नरेन्द्र भाई मोदी पर बनेगी फिल्म...
आज कल पर्दे पर रीयल हीरो की फिल्में धूम मचा रही है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग इसका ताजा उदाहरण है। इसलिए अब बॉलीवुड में रीयल हीरो पर फिल्में बनाने पर होड़ मच गयी है। इसी सिलसिले में खबर आ रही है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है। मोदी पर फिल्म बनाने का बीड़ा उठाया है फिल्ममेकर मितेश पटेल ने।
जिनका कहना है कि उन्होंने मोदी के जीवन को पढ़ा है जो कि काफी प्रभावशाली है। इसलिए उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की सोची है। पटेल ने कहा कि उनकी फिल्म में दिखाया जायेगा कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानने वाला एक कॉमन मैन अपने संघर्ष और सद्दबुद्दि से गुजरात का सीएम बनता है। इस फिल्म में मोदी के बचपन से लेकर अब तक के जीवन से जुड़े सारे रोचक पहलूओं को दिखाया जायेगा।
फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जायेगी। फिल्म के नाम औऱ स्टारकास्ट के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पटेल जल्द ही इस बारे में लोगों को और मीडिया को बतायेंगे। मालूम हो कि मिल्खा सिंह पर फिल्म बनने के बाद इन दिनों मैरिकॉम, दारा सिंह, किशोऱ कुमार, गुरूदत्त,अजहरउद्दीन, धर्मेंद्र पर भी फिल्म बनाए जाने की खबर है देखते हैं इनमें से कौन मिल्खा सिंह वाली फिल्म का रिकार्ड तोड़ सकता है। गौरतलब है कि भाग मिल्खा भाग ने बॉक्सऑफिस पर सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications
