Opps..क्यों चुप हो गए आमिर खान!

एआईबी रोस्ट पर जितना विवाद हुआ हो, लेकिन लोगों को अगर किसी का बयान याद है, तो वह है आमिर खान का। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने शो एआईबी को लेकर जब भी बयान दिया। एक नई कंट्रोवर्सी का जन्म हुआ। बहरहाल, इस बार आमिर ने इस विषय पर चुप रहना ही बेहतर समझा। जी हां, अब आमिर ख़ान विवादित शो 'एआईबी' पर कुछ नहीं बोलेंगे।

ये बातें मुंबई में एक फ़िल्म के प्रमोशन पर आए आमिर ख़ान ने साफ तौर पर कहीं हैं। जब उनसे इस एआईबी पर सवाल किया गया तो वो बोले, 'मुझे जो कहना था कह चुका हूं। अब मुझसे कुछ ना पूछिए।'

आपको बता दें, करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के शो एआईबी जब विवाद ने जोर पकड़ा तो कई लोग इसके साथ खड़े हुए, जबकि कई बॉलीवुड सितारों ने इसका विरोध किया। आमिर खान ने इस शो को हिंसक और न देख पाने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि एआईबी जैसा शो मेरे जैसा इंसान नहीं देख सकता।

पढ़ें- इस लड़की का मजाक उड़ाए जाने पर आमिर हुए 'इमोशनल'

बस फिर क्या था, लोगों ने शो की बुराई करने पर आमिर ख़ान को आड़े हाथों लिया और उन्हें दोहरी मानसिकता वाला बताया था। पूजा भट्ट ने तो यहां तक कहा था कि आमिर डेल्ही बैली जैसी फ़िल्म बनाते हैं जो द्विअर्थी संवादों से भरी थी। ऐसे में उन्हें इस शो की आलोचना करने का कोई हक़ नहीं।

बहरहाल, कुछ दिनों पहले आमिर ने अपने बयान को फिर से समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि उनका बयान इमोशनल था, न कि नैतिकता के तौर पर। लेकिन आमिर के समझाने का कोई फायदा निकल कर सामने नहीं आया। जिसके बाद आमिर ने चुप रहना ही बेहतर समझा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X