फिल्म बने ना बने रेखा-अमिताभ हेडलाइन जरूर बन जाते हैं

रेखा-अमिताभ.. बॉलीवुड के दो बेहतरीन और नायाब कलाकार, जिनकी खूबसूरती, अदा, एक्टिंग औऱ व्यवहार.. हर चीज का देश दिवाना है। अलग-अलग बेहद ही बोल्ड शख्सियत होने के बावजूद आज तक अमिताभ-रेखा ने अपने रिश्तों के बारे में कभी कुछ नहीं बोला।

जिसकी वजह से आज के युवाओं में दोनों के रिश्तों के बारे में जानने की बेताबी रहती है जिसका फायदा उठाने के लिए समय-समय पर रेखा-अमिताभ के साथ काम करने की खबर आ जाती है और इसी बहाने उन लोगों की फिल्में भी लोगो की नजर में चढ़ जाती है जिनमें दोनों साथ काम करने वाले होते हैं।

ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने लिखा है कि फिल्ममेकर अपनी फिल्मों के प्रति दिलचस्पी पैदा करने के लिए रेखा-अमिताभ के नाम का प्रयोग करते हैं यह एक पब्लिसिटी का हथकंडा है। सभी को पता है कि 32 साल से दोनों के बीच में एक खामोशी है जिसे अब समय भी आवाज नहीं देना चाहता है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी एक बेनाम फिल्म में अमिताभ-रेखा का साथ काम करने के लिए पटा लिया है। अमिताभ ने साफ किया है कि उन्होंने यशराज की किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है, जो भी खबरें आ रही हैं वह सब बकवास है।

मालूम हो कि रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला.. में दोनों ने आखिरी बार काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों ने फिर साथ में काम नहीं किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X