बर्थ-डे राकेश का लेकिन महफिल लूट ले गये अमिताभ-रेखा
अमिताभ औऱ रेखा बॉलीवुड की वो पहली है जिसे बूझने के लिए हर आयुवर्ग के लोग परेशान रहते हैं लेकिन किसी से भी यह गुत्थी सुलझती नहीं है। इसलिए उम्र के इस पड़ाव में भी जब लोग खाट पकड़ लेते हैं उस उम्र में भी दोनों को लेकर बातें होती रहती है। हालिया खबर ने लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर दी थी कि पूरे 30 साल बाद अमिताभ-रेखा दोनों फिल्म वेलकम बैक में साथ आ रहे हैं। लेकिन फिर सारा मामला फर्जी निकला।
खैर फिल्मों में ना सही लेकिन रीयल लाइफ में भी दोनों साथ-साथ कभी ही दिखायी पड़ते हैं और अगर कही दिख गये तो बातें होना लाजिमी है। हाल ही में दोनों सितारे फिल्ममेकर राकेश रोशन के जन्मदिन की पार्टी में देखे गये। दोनों ने जन्मदिन की पार्टी ज्वाइन की। दोनों ही राकेश रोशन के काफी अजीज है इसलिए दोनों ही सितारे जन्मदिन की महफिल में पहुंचे थे लेकिन अलग-अलग।
शुक्रवार शाम को राकेश रोशन का 64 वां जन्मदिन था। राकेश रोशन के लिए इस पार्टी का आयोजन उनके बेटे-बहू रितिक औऱ सुजैन ने किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी लेकिन अमिताभ-रेखा ही महफिल लूट गये।
गौरतलब है कि राकेश रोशन की हिट फिल्मों कोई मिल गया और कृष में रेखा ने अहम रोल निभाया था तो वहीं रिलीज के लिए तैयार कृष 3 को अमिताभ बच्चन अपनी आवाज देंगे।फिल्म में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत, विवेक ओबरॉय लीड रोल में हैं। फिल्म 4 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होगी।
आईये आपको दिखाते हैं राकेश रोशन के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











