एक आमिर को REPLACE करने के लिए लाने पड़े दो सुपरस्टार्स!
[बॉलीवुड समाचार] आखिरकार अतुल्य भारत का नया ब्रांड अंबैज़डर चुन ही लिया गया। 10 साल से आमिर खान इस एड का चेहरा था लेकिन हाल ही में उनके असहिष्णुता बयान ने लोगों को काफी खफा कर दिया। और इसका नतीजा आमिर को अतुल्य भारत से हटाना पड़ा।
हालांकि सबने बयान यही दिया कि आमिर खान का अतुल्य भारत कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। अब इस एड में अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दिखेंगे और इस बात की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले असहिष्णुता पर बयान देने के लिए आमिर खान को काफी निगेटिव कमेंट्स का सामने करना पड़ा। आम जनता से लेकर राजनेताओं ने भी आमिर की काफी आलोचना की। वहीं, सामाजिक संगठनों ने भी आमिर का जमकर विरोध किया।
आमिर खान के असहनशीलता बयान पर अब लोगों ने हद ही कर दी है। पहले उनका दाह संस्कार किया गया, फिर शिवसेना ने उन्हें थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख का ईनाम देने की घोषणा की। किरण राव और आमिर खान के पाकिस्तान के टिकट भी करा दिए गए।
ये तस्वीरें आपको चौंका देंगी -


Click it and Unblock the Notifications


