'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूंटिंग के बाद क्यों निराश हो गये अमिताभ?
अमिताभ ने सोमवार को अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "मुझे रविवार को बाहर निकल जाने और अपने शुभचिंतकों से न मिल पाने का मलाल है। कुछ मिनट पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और प्रशंसकों की जुटी भीड़ का अभिवादन नहीं कर पाया। यह ऐसी रिक्तता है जिसे भरा नहीं जा सकता।"
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी।
मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। इस फिल्म में गेस्ट रोल शाहरूख खान का था। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आये थे। यह फिल्म भी बच्चों को समर्पित होगी।
वैसे यह फिल्म इसलिए भी काफी चर्चा में है क्योंकि फिल्म के निर्माता रवि चोपड़ा की पूरी कोशिश है कि इस फिल्म में वह सलमान खान और शाहरूथ दोनों का कैमियो रोल कराये। अगर ऐसा संभव हो पाता है तो वाकई में यह फिल्म ऐतिहासिक फिल्म होगी जो कि किंग खान और सलमान को एक साथ पर्दे पर लंबे अरसे के बाद वापस ले आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications
