..................... Not capable of making Adult comedy, horror film: Vipul Shah - Hindi Filmibeat

एडल्ट नहीं सॉफ्ट कॉमेडी पर यकीन करते हैं विपुल शाह

एक बार फिर से फिल्म निर्माता विपुल शाह अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलीडे-ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। लोगों को मनोरंजन करने में माहिर विपुल को लोग को 'वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग', 'फोर्स' और 'कमांडो' जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं।

अपने और अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए विपुल ने कहा कि वो लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए वो सेक्स कॉमेडी और हॉरर मूवी नहीं बना सकते हैं।जिसके पीछे का कारण भी उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ऐसा देश है, जहां बहुत से अंधविश्वास हैं। इसलिए डरावनी फिल्में बनाकर मैं उन्हें बढ़ाना नहीं चाहता और उनकी फिल्में फैमिली मास के लिए होती हैं इसलिए वो सेक्स कॉमेडी के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

मालूम हो कि आर. मुरुगादास द्वारा निर्देशित विपुल की फिल्म 'हॉलीडे' में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आतंकवाद पर प्रकाश डालती है।
विपुल ने कहा, "मेरे लिए फिल्म व्यावसायिक मूल्य के साथ मनोरंजक, संवेदनात्मक और बुद्धिमत्तापूर्ण होनी चाहिए और मेरी आने वाली फिल्म 'हॉलीडे-ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' ऐसी ही फिल्म है जिसे उम्मीद करता हूं कि लोग पसंद करेंगे। फिल्म 6 जून को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X