कॉमेडी के सेट पर 'हॉलीडे' टीम ने की ढिशूम-ढिशूम
एक बार फिर से अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार फिल्म 'हॉलीडे' के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर चमकने जा रहे हैं। सोनाक्षी कि यह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ चौथी फिल्म है। यह जोड़ी इससे पूर्व 'राउडी राठौड़', 'जोकर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' सरीखी फिल्में साथ कर चुकी है।
फिल्म देशभक्ति के साथ खुद से प्यार करने के गुर भी सीखाती है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म का बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि अक्षय एक बहुत अच्छे कलाकार हैं उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगता है। सोनाक्षी ने कहा , "हॉलीडे' अक्षय के साथ मेरी चौथी फिल्म है। मेरे ख्याल से एक बार एक जोड़ी स्वीकार कर ली जाए तो लोग उन्हें पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं और मेरे ख्याल से इसीलिए लोग उन्हें फिल्म में साथ लेते हैं।"
हाल ही में दोनों कलाकार यानी सोनाक्षी और अक्षय अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए कलर्स के सबसे मशहूर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर पहुंचे लेकिन अलग-अलग। जहां दोनों ने अलग-अलग कपिल संग मिलकर सेट पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग पेट पकड़-पकड़ कर हंसने को मजबूर हो गये।
सबसे ज्यादा फनी सिचुएशन तो तब सामने आयी जब सोनाक्षी सिन्हा दो दादीयों के बॉक्सिंग मैच के बीच में फंस गयी। अगर आप भी इस फन को महसूस करना चाहते हैं तो देखना ना भूलें शनिवार-रविवार कलर्स पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल। हॉलीडे 7 जून को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications