'शुद्दि' के लिए दीपिका रेडी, कर रही हैं कॉल का वेट
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करण मल्होत्रा आज की सबसे सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को साइन करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने दीपिका से बात भी की है लेकिन दीपिका ने सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया।
मालूम हो कि करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'शुद्दि' में रितिक रोशन के साथ करीना के काम करने की खबर थी जो कि पूरे 12 साल बाद साथ काम करने जा रहे थे, लेकिन पहले रितिक और अब करीना को फिल्म से बाहर करने की बातें हो रही हैं। सुनने में आया है कि फिल्म को रितिक रोशन ने अपने हेल्थ कारणों से छोड़ दिया है इसलिए अब रितिक वाला रोल रणवीर सिंह करेंगे।
बीमार हैं रितिक इसलिए नहीं करेंगे 'शुद्धि'
सुनने में यह भी आया है कि निर्देशक करण मल्होत्रा करीना की फ्लॉप हो रही फिल्मों की वजह से दीपिका को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं।
देखते हैं कि बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'शुद्दि' में, लीड रोल कौन करता है? दीपिका या करीना। मालूम हो कि पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म 'शुद्दि' एक रोचक प्रेमकहानी है, जिसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है।
वैसे आपको बता दें कि इस साल की सफल फिल्म रामलीला में भी पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, करीना को साइन करना चाहते थे लेकिन जब करीना ने फिल्म साइन करने से मना कर दिया तो उन्होंने दीपिका को अपनी फिल्म में ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












