7 सालों में बेटर से बेस्ट हो गयी है दीपिका पादुकोण: फराह खान
लेकिन दीपिका की मुरीद फराह भी हैं, दीपिका की तारीफ करते हुए फराह ने कहा कि जब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक सितारे को लेना चाहा तो उनके दिमाग में उन्हीं दीपिका का नाम आया। दीपिका ने उन्हें अपनी बहुमुखी खूबियों से प्रभावित किया। इसलिए मैं बेहद खुश हूं कि 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका हैं। दीपिका ब्यूटी विद ब्रेन हैं।
दीपिका की साल 2013 में रिलीज हुई चारों फिल्मों 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' ने 100 करोड़ का बिजनेस किया है। इन चारों फिल्मों की खूबियां यह रही कि हर फिल्म में दीपिका का अलग और जुदा अंदाज देखने को मिला। इसलिए तो उनकी झोली में अब अवार्ड ही अवार्ड आ रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दोनों पुरस्कारों (पापुलर च्वाइस और ज्यूरी) को जीता है।
दीपिका के कसीदे पढ़ते हुए फराह ने कहा कि दीपिका वह बहुत अच्छी दिखती थीं, उनके पास बेजोड़ काया थी और वह नृत्य भी कर सकती थी, लेकिन 'ओम शांति ओम' में हमने उन्हें बहुत अच्छे से पेश किया।
उसके बाद मैंने महसूस किया कि संभवत: उनके सामथ्र्य को काम में नहीं लिया गया था। लेकिन पिछले दो वर्षो में वह सच में स्वयं निखरकर सामने आ गईं। अब उन्हें कैमरे के सामने कुछ भी कहना नहीं पड़ता है। कहना गलत ना होगा कि साल 2007 से 2014 तक आते-आते दीपिका बहुत बदल गयी है। इसलिए मेरी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए दीपिका बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications












