प्रीति ने नेस के सामने कोई शर्त नहीं रखी, सब बकवास है
जैसे ही खबर आयी कि प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के सामने पांच शर्त रखी है सुलह के लिए वैसे ही वाडिया समूह के एक प्रवक्ता ने इन सारी बातों को कोरी बकवास कहते हुए खंडन किया है। नेस वाडिया ग्रप ने कहा है कि यह सभी मनगढंत खबरें हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।
मालूम हो कि ऐसी खबर आयी थी कि प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के सामने केस वापस लेने के लिए पांच शर्ते रखी थीं। जिसमें से चार शर्तों पर नेस राजी हो गये थे लेकिन पांचवी शर्त को उन्होंने मानने से इंकार कर दिया है।
क्या है प्रीति जिंटा की पांचो शर्त जानने के लिए प्लीज क्लिक कीजिये
प्रीति ने पांचवी शर्त में नेस से कहा था कि वो बिना शर्त उनसे माफी मांगे जिसे नेस ने मानने से इंकार कर दिया है इसलिए यह मामला उलझता ही जा रहा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने सुलह की इन कोशिशों के बारे में कोई टिका-टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि इन सारी बातों से पुलिस का कुछ लेना-देना नहीं है।
नेस ने प्रीति से माफी मांगने से इंकार कर दिया
मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications












