प्रीति से माफी नहीं मांगेंगे नेस वाडिया, सुलह की कोशिशें बेकार
तीन महीने से से प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का मामला पुलिस के बीच विचारधीन है। कुछ नये खुलासों के साथ रोज इस केस में नये मो़ड़ आ रहे है। ताजा खबर में कहा गया है कि प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के सामने केस वापस लेने के लिए पांच शर्ते रखी थीं। जिसमें से चार शर्तों पर नेस राजी हो गये थे लेकिन पांचवी शर्त को उन्होंने मानने से इंकार कर दिया है।
प्रीति का नया खुलासा.. नेस ने मेरे ऊपर जलती हुई सिगरेट फेंकी थी
और वो पांचवी शर्त है यह है कि प्रीति ने नेस से कहा था कि वो बिना शर्त उनसे माफी मांगे जिसे नेस ने मानने से इंकार कर दिया है इसलिए यह मामला उलझता ही जा रहा है। हालाकि पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने सुलह की इन कोशिशों के बारे में कोई टिका-टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि इन सारी बातों से पुलिस का कुछ लेना-देना नहीं है।
फिलहाल प्रीति और नेस के बीच सुलह की कोशिश हो रही है इस बारे में ना तो नेस की तरफ से और ना ही प्रीति की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि हुई है लेकिन मीडिया में जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक प्रीति ने नेस के सामने पांच शर्ते रखी हैं।
क्या है यह शर्ते जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications











