हैप्पी मैरड लाइफ चाहिए तो साथी से सिर्फ प्यार करो: अजय देवगन

इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन और नायाब कलाकारों में गिने जाते हैं। इसके अलावा उनकी गिनती बॉलीवुड के लविंग और केयरिंग हसबैंड में भी होती है।

जिसके बारे में अजय देवगन ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर वाकई में ऐसा है तो इसका क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ मेरी वाइफ काजोल को जाता है। सफल वैवाहिक जीवन के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि आप अपने साथी से प्यार करने लगो देखो मैरज ही क्या पूरी लाइफ ही हैप्पी हो जाती है।

अजय देवगन और काजोल की अनदेखी तस्‍वीरें

साल 1999 में लंबे प्रेमसंबंध के बाद अजय-काजोल ने शादी की थी। दोनों के प्यारे से दो बच्चे न्यासा और युग हैं। इन दिनों अजय देवगन सिंघम पार्ट 2 को लेकर चर्चा में हैं।

इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की जगह 'बिग बॉस सीजन 8 'की मेजबानी अजय को मिल सकती है जिसके बारे में अंजय देवगन ने कहा कि मुझे अभी इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं उस पर अभी टिप्पणी नहीं कर सकता।"

अजय ने कहा, "सलमान ने इसे बेहतर किया है..यह देखने लायक था। मुझे नहीं पता कि मैं सलमान की तरह कर पाऊंगा। मैंने सारे एपिसोड नहीं देखे, लेकिन कहीं कहीं से देखा है।"

सलमान खान और अजय देवगन प्रतिद्वंदी भी हैं और करीबी दोस्त भी। दोनों ने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'लंदन ड्रीम' में साथ काम किया है।

अजय ने कहा, "मैं नहीं मानता कि प्रतिद्वंदी दोस्त नहीं हो सकते। सलमान और संजय दत्त मेरे करीबी दोस्त हैं। हम एक-दूसरे के सेट पर मिलते हैं। हमें जब भी जरूरत होती है, एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X