सलमान के बिग बॉस में कभी नहीं आ सकते हैं शाहरूख-अभिषेक
एक बार फिर से अभिनेता शाहरूख खान और सलमान खान को लेकर बातें हो रही हैं। हालांकि दोनों ही अभिनेताओं ने एक-दूसरे की तारीफें करके बातों को तूल ना देने की कोशिश की है लेकिन फिर भी जब बातें दों सुपरस्टार की हो तो फसाना तो बनेगा ही।
सलमान खान के बिग बॉस में हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन होगा या नहीं यह तो आने वाले वक्त में पता ही चल जायेगा लेकिन इस बारे में लोगों के बीच में अभी से ही चर्चाएं हो रही हैं।
आखिर क्यों शाहरूख ने सलमान को विनम्र कहा?
लोग इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं इसको जानने के लिए वनइंडिया ने कुछ लोगों से बात की। बैंगलोर निवासी सोनम अवस्थी ने कहा कि नहीं मुझे नहीं लगता कि शाहरूख खान अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन करने सलमान खान के बिग बॉस शो में आयेंगे। हां यह हो सकता है कि फिल्म कि निर्देशिका फराह खान और फिल्म के बाकी किरदार जैसे बोमन ईरानी, सोनू सूद, दीपिका पादुकोण शो में आयें लेकिन देखियेगा ना तो अभिषेक बच्चन और ना ही शाहरूख खान बिग बॉस शो में आयेंगे।
हैप्पी न्यू ईयर म्यूसिक लॉंच के मजेदार पल
कुछ इसी तरह के विचार दिल्ली के छात्र नवीन श्रीवास्तव का भी है। नवीन ने कहा कि मैंने शाहरूख का बयान सुना, उसने कहा कि फिल्म के मार्केटिंग डिपार्टमेंट जैसे कहते हैं वैसा वो लोग करते हैं इसलिए हो सकता है कि बिग बॉस 8 में शाहरूख-अभिषेक की फिल्म फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन हो लेकिन बिना शाहरूख और अभिषेक के।
मालूम हो जहां शाहरूख खान और सलमान खान के बीच में पंगा है वहीं अभिषेक बच्चन भी सलमान खान से दूर ही रहते हैं क्योंकि सलमान की एक्स प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक की धर्मपत्नी हैं।
आपको बता दें कि शाहरूख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण शाहरूख की कंपनी रेड चीलिज ने किया है। फिल्म की डायरेक्टर फराह खान हैं तो वहीं फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, सोनू सूद, वीवान शाह और अभिषेक बच्चन मुख्य रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
