आखिर क्यों शाहरूख ने सलमान को विनम्र कहा?
सलमान-शाहरूख के रिश्ते पर इतना कुछ लिखा और दिखाया जा चुका है जिससे शाहरूख और सलमान दोनों ऊब चुके हैं। इसलिए शायद अब दोनों पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे की तारीफ करके अपने बीच की कड़वाहट मिटाने की कोशिश करते दिखते हैं।
सच में सलमान-शाहरूख के बीच सुलह हो गई है!
जहां चंद रोज पहले सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस 8 के लांचिग के वक्त शाहरूख को अपने शो में आने का न्यौता दिया था वहीं दूसरी ओर शाहरूख ने हैप्पी न्यू ईयर के म्यूजिक लांच पर कहा कि वो सलमान के ऑफर का स्वागत करते हैं लेकिन यह सब "मार्केटिंग, प्रोडक्शन का हिस्सा है और हमसे जो करने के लिए कहा जाता है, हम करेंगे।"
बोले शाहरुख बिग बॉस 8 में जाउँगा अगर..
सलमान की तारीफ करते हुए शाहरूख ने कहा कि हर कोई शालीन और विनम्र है, उसी तरह सलमान खान भी हैं।हमें अच्छा लगा कि उन्होंने सोचा कि हमें वहां आना चाहिए। अगर हमारे पास वक्त और गुंजाइश हुई, तो निश्चित तौर पर हम वहां जाएंगे। मेरे ख्याल से हमारी फिल्म के बारे में बात करना 'बिग बॉस' का बड़पन्न है।"
शाहरुख ने किया दीपिका का सपोर्ट!
वैसे शाहरूख के मुंह से सलमान के लिए निकल रहे तारीफ के शब्द तारीफ कम टांट ज्यादा लग रहे थे लेकिन शायद मीडिया इस बात का बतंगण ना बना दें इसलिए शाहरूख ने बड़ी ही विनम्रता से मीडिया वालों को चुप कराने की कोशिश की।
और क्या-क्या हुआ 'हैप्पी न्यू ईयर' की म्यूजिक लांचिग पार्टी में.. इसको जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications