..................... डेविड धवन ने की गोविंदा और सलमान खान की तारीफ | No One Can Do What Govinda Or Salman Khan Can Do: David Dhawan - Hindi Filmibeat

"जो गोविंदा और सलमान खान ने मेरी फिल्मों में किया है, वो कोई नहीं कर सकता"

निर्देशक डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ फिल्म 'कूली नंबर वन' की रीमेक पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वरुण ने सलमान खान की जुड़वा 2 रीमेक में भी काम किया था, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने ही किया था। जाहिर तौर पर इसके बाद वरुण की तुलना गोविंदा और सलमान खान से की जाती है। इस पर डेविड धवन का कहना है कि वरुण बिल्कुल ही अलग तरह का एक्टर है। जो गोविंदा और सलमान ने किया है, वो कोई नहीं कर सकता।

डेविड धवन ने कहा, मैं गोविंदा की फिल्म का पूरी तरह से रीमेक नहीं बना रहा हूं। वरुण बिल्कुल भी गोविंदा की तरह नहीं है। गोविंदा की अपनी एक स्टाइल थी और वह उसमें माहिर थे। गोविंदा को कोई कॉपी नहीं कर सकता। मैंने और गोविंदा ने फिल्म हसीना मान जाएगी, हीरो नंबर 1, कूली नंबर 1 जैसी फिल्मों में जो किया है, उसे किसी भी हीरो के साथ रिपीट नहीं किया जा सकता।

Govinda- Salman Khan

निर्देशक ने आगे कहा- वरुण बतौर अभिनेता गोविंदा और सलमान से बिल्कुल ही अलग है। उसने भी जुड़वा 2 में सलमान खान को कॉपी करने की कोशिश नहीं की। जो गोविंदा या सलमान ने अपनी फिल्मों में किया है, वो कोई नहीं कर सका। कूली नंबर वन में वरुण गोविंदा से बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाला है।

बहरहाल, कभी एक साथ 17 फिल्में करने वाली गोविंदा- डेविड धवन की सुपरहिट जोड़ी क्यों अलग हुई, इसका खुलासा हाल ही में गोविंदा ने किया था।

लव आज कल फिल्म रिव्यू: इम्तियाज अली, अब आप हमें तंग करने लगे हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X