बकवास फिल्म की किस्मत कोई नहीं बदल सकता : अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस दिनों 'पीकू' में व्यस्त हैं। सूजीत सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन समेत दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। आजकल कोलकाता में शूटिंग होने की वजह से यह फिल्म काफी सूर्खियां बटोर रही है। खासकर अमिताभ की साइकिल चलाती तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल ही मचा दिया।

अमिताभ बच्चन का मानना है कि आजकल कोई भी बात छिपाना मुश्किल ही नहीं , नामुमकिन है। असल में पीकू के निर्देशक इस फिल्म के एक्टरों के लुक पर संस्पेंस रखना चाहते थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। अमिताभ बच्चन का कहना है कि जब वे सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म पीकू की तस्वीरें शेयर करते हैं तो उन्हें बार कहा गया कि पीकू की तस्वीरें पब्लिसाइज न करें। लेकिन मैं समझता हूं कि यह संभव नहीं। आज जब लाखों मोबाइल कैमरा और कैमरा आपका पीछा करते रहते हैं तो आप पब्लिक से कुछ छिपा लें, यह नामुमकिन है।

इतना ही नहीं, ट्म्बलर पर अपनी बात शेयर करते हुए अमिताभ ने कहा कि लोग चाहे फिल्म का कितना भी और कैसा भी प्रोमोशन कर लें, यदि फिल्म की कहानी बकवास है तो उसकी किस्मत कोई नहीं बदल सकता। अमिताभ एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोनों रूपों को देखा है। पहला , जब फिल्म का कोई प्रोमोशन नहीं किया जाता है। और दूसरा, जब फिल्मों को प्रोमोशन के दम पर हिट भी करा लिया जाता है।

गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म 'शमिताभ' 5 फरवरी, 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जबकि फिल्म 'वजीर' अप्रैल 2015 में आएगी। फिलहाल, अमिताभ के चाहने वाले उनके 'पीकू' लुक से काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X