मेरे बेटे नहीं बहू पर गई है आराध्या : अमिताभ
अमिताभ बच्चन अपनी तीन साल की पोती आराध्या पर पूरा प्यार बरसाते रहते हैं। अपने ब्लॉग पर भी वो आराध्या से जुड़ी बातें बताते हैं। इतना ही नहीं बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनकी फेवरिट हैं। और इस बात का सुबूत अमिताभ ने ऐश्वर्या के जन्मदिन पर दिया। अमिताभ ने कहा कि आराध्या बिल्कुल अपनी मम्मी ऐश्वर्या की छाप है।
अपने ब्लॉग बोल बच्चन में आराध्या के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि ऐश्वर्या की सारी आदतें आराध्या में हैं। उसमें कुछ गुण अभिषेक के भी हैं पर ज़्यादातर आराध्या ऐश्वर्या पर गई है।
घर के सभी बच्चों के बारे में बात करते हुए बच्चन साहब आगे लिखते हैं कि अभिषेक ने सारे गुण अपनी मम्मी के लिए हैं पर उसका स्वभाव और मूड मुझ पर गया है। मेरी बेटी श्वेता के दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या नवेली ने बच्चन खानदान से कुछ नहूीं लिया, वो पूरे नंदा है। आराध्या ने भी हमारे कम गुण लिए हैं वो ज़्यादातर अपनी मां जैसी है और थोड़ी थोड़ी राय खानदान जैसी।
गौरतलब है कि 1 नवंबर को ऐश्वर्या राय अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और 2011 में खूबसूरत बेटी आराध्या की मां बनीं।


Click it and Unblock the Notifications












