ऐश्वर्या के Birthday पर अभिषेक करेंगे ट्रिपल धमाका
ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 41वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आखिर क्या खास होगा इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। जन्मदिन के बारे में मीडिया से चर्चा के दौरान ऐश के पति और एक्टर अभिषेक बच्चने ने कहा था कि इस साल तिगुना सेलेब्रेशन होने वाला है।
पहला सेलेब्रेशन उनकी पत्नी का जन्मदिन और दूसरा उनके 'हैप्पी न्यू ईयर' को-स्टार शाहरुख का 2 नवंबर को बर्थ डे और साथ ही फिल्म की जबर्दस्त सफलता का जश्न। बर्थ डे पार्टी के मेहमानों की लिस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि सेलेब्रेशन छोटा होगा क्योंकि 'हैप्पी न्यू ईयर' इसे दिन को खास बनाने के लिए काफी है।
हालांकि अभी ऐश के जन्मदिन का कोई सटिक प्लान सामने नहीं आया है लेकिन सेलेब्रेशन ऐश के अपनी बेटी के साथ खास होगा जो कि 16 नवंबर को तीन साल की हो जाएंगी।
ऐश्वर्या के बर्थडे की धूम वैसे भी ट्विटर पर दिखने लगी है। फैन्स ने उनके जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा दिया है।
हमारी तरफ से भी Happy Birthday Aishwarya!


Click it and Unblock the Notifications












