मुन्नाभाई तो संजू बाबा ही हैं... और कोई नहीं..
बॉलीवुड की चर्चित मु्न्ना-सर्किट की जोड़ी तो संजय दत्त और अरशद वारसी की ही है तो ऐसे में हम कैसे किसी और को मुन्ना भाई की जगह दे सकते है। इसलिए हम लोग पूरी शिद्दत से संजय दत्त का जेल से बाहर आने का इंतजार करेंगे। अगर वह पांच साल बाद भी जेल से आये तो हम पांच साल बाद मुन्ना भाई का सीक्वेल बनायेंगे। यह कहना है 'मुन्ना भाई' सीरीज के निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा का।
राजकुमार हिरानी ने कहा कि हमें संजय ने खुद फोन पर बोला है कि वो पूरी तरह से आजाद होने के बाद ही खुशी-खुशी मु्न्ना भाई की शूंटिंग करेंगे। क्योंकि तब उनके ऊपर किसी बात का बोझ नहीं रहेगा।
राजकुमार हिरानी ने खुद कहा कि मुन्ना भाई का रोल संजय दत्त ही निभा सकते हैं और कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है। इसलिए मुन्ना भाई फिल्म की कल्पना भी बिना संजय दत्त के करना ही गलत है।
मालूम हो कि मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई, दोनो ही बॉलीवुड की माइल स्टोन फिल्में हैं। मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म मुन्ना भाई दिल्ली चले... है जिसे कि सुभाष गुप्ता निर्देशित करेंगे।गौरतलब है कि संजय को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई है। संजय 18 अप्रैल को कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
