बोलीं सन्नी लियोन..ना बाबा ना..अब नहीं करूंगी मैं वयस्क फिल्में
एडल्ट स्टार सन्नी लियोन ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अच्छी खासी जगह बना ली है, जिसके लिए वो काफी खुश हैं। कभी पोर्न फिल्मों का बड़ा नाम रही सन्नी लियोन ने मीडिया से कहा कि अब वो कभी भी पोर्न फिल्मों में काम नहीं करेंगी, हालांकि उन्हें अपनी पोर्न इमेज से कोई परेशानी नहीं हैं, ना तो उन्हें इस बात से शर्मिंदगी होती है और ना ही उन्हें इस बात का अफसोस है।
हालांकि सन्नी लियोन ने कहा कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं अब भारत के लोग उन्हें एडल्ट स्टार ना कहें क्योंकि वो भारतीय लोगों के हिसाब से खुद को बदल रही हैं और उनकी यह कोशिश कामयाब होती दिख रही है। उनकी फिल्मों और उनके कामों को लोग पसंद कर रहे हैं , इस बात से उन्हें खुशी मिलती है।
मालूम हो कि सन्नी लियोन इन दिनों एमटीवी के रिएलिटी शो 'स्पिलिट्सविला' को लेकर खासा चर्चित हैं, वो इस शो की मेजबानी करने जा रही हैं। हाल ही में इस शो के लिए प्रेसवार्ता हुई जहां सन्नी लियोन एक एंजल यानी कि लाल परी के रूप में लोगों के सामने अवतरित हुईं। स्प्लिट्सविला' के सातवें संस्करण में युवा लड़के-लड़कियों के बीच राजा और रानी का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें कई रोमांचक और खतरनाक पड़ाव भी होंगे। सन्नी से पहले इस शो की मेजबान शर्लिन चोपड़ा थीं।
sunny leone sherlyn chopra tv ragini mms 2 porn सन्नी लियोन शर्लिन चोपड़ा टीवी रागिनी एमएमएस 2 पोर्न


Click it and Unblock the Notifications
