प्रियंका-परिणिति की तरह मीरा नहीं देंगी बेड सीन
Exclusive Interview: मीरा चोपड़ा ने खोले दिल के राज
लेकिन मीरा, अपनी दोनों ही बहनों से काफी अलग हैं जहां उनकी दोनों बहनों को फिल्मों में इंटिेमेट सींस, बिकनी और मिनी स्कर्ट पहनने में भी जरा भी शर्म नहीं आती है वहीं मीरा चोपड़ा को छोटे कपड़ों या बिकनी से एतराज है।
मीरा ने कहा कि इसलिए मैंने अंतरंग दृश्यों की मांग करने वाले प्रस्तावों से परहेज किया और मुझे खुद पर भरोसा है कि अपनी बात पर कायम रहूंगी। मैं लीक से हटकर फिल्में करनी चाहती हूं जिसमें मेरी एक्टिंग दिखे ना कि मुझे सेक्सी गर्ल के रूप में लोग पहचाने।
मीरा चोपड़ा को छोटे कपड़ों या बिकनी से एतराज है
फिलहाल मीरा 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' रिलीज होने के बाद वह अब कुछ और दिलचस्प पटकथाओं का इंतजार कर रही हैं। इससे पहले भी मीरा चोपड़ा ने बेबाक बयान देकर सबको चौंका दिया था कि वह और प्रियंका कजिन जरूर हैं लेकिन उनमें दोस्ती नहीं हैं। इसलिए लोग उन्हें मीरा के नाम से ही जाने तो बेहतर होगा क्योंकि वो प्रियंका का फायदा नहीं उठाना चाहती हैं।
जबकि मीरा से उलट परिणीति हर बात में प्रियंका-प्रियंका करती रहती हैं। वो उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। लेकिन मीरा दोनों से अलग है देखते हैं कि क्या वाकई इस बेबाक अंदाज से वह बॉलीवुड में अपनी बहनों की तरह अलग मुकाम बना पायेंगी?


Click it and Unblock the Notifications












