प्रियंका की वजह से मैं और परिणिती बॉलीवुड में हैं- मीरा चोपड़ा

(सोनिका मिश्रा) प्रियंका चोपड़ा की बहन होने के नाते इन्हें बॉलीवुड में काफी अच्छा वेलकम मिला। विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म सीरीज 1920 के तीसरे भाग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मीरा चोपड़ा इस हफ्ते सतीष कौशिक की फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट्स में नज़र आने वाली हैं। मीरा चोपड़ा का कहना है कि परिणिती चोपड़ा के साथ तो उनका कोई रिलेशन नहीं है सिर्फ इतना है कि वो चोपड़ा परिवार की एक सदस्य हैं। जहां तक प्रियंका की बात है तो प्रियंका को मीरा दोस्त नहीं बल्कि अपना आदर्श और बॉलीवुड की सुपर स्टार मानती हैं। हाल ही में वनइंडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान मीरा चोपड़ा ने अपनी जिदंगी और अपने किरयर से जुड़ी कई इंटरेस्टिंग बातें शेयर कीं।

पेश हैं इंटरव्यू के कुछ अंश-

गैंग ऑफ घोस्ट में इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ कैसा अनुभव रहा?

बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था, 1920 में मैं और शरमन ही हैं ज्यादा किरदार नहीं हैं तो वो तो अलग ही एक्सपीरियंस था। लेकिन गैंग ऑफ घोस्ट का एक्सपीरियंस बहुत ही अलग था, कुल मिलाकर कह सकती हूं कि ये भूतियापंती नहीं बल्कि पागलपंती थी। कॉमेडी के बारे में एक चीज समझ में आ गयी कि आप कॉमेडी सीख नहीं सकते। ये अपने आप ही आ जाती है।

इस बात का ज़रा भी डर नहीं लगा कि इतने सीनियर एक्टर्स के बीच आपका किरदार कहीं खो ना जाए।

फिल्म में मैं बिल्कुल अलग नज़र आउँगी क्योंकि पूरी स्टारकास्ट में मैं ही सबसे यंग और सबसे ब्राइट थी। मेरा किरदार इतने सारे बड़े कलाकारों के बीच कहीं नहीं खोयेगा और लोग मुझे जरुर नोटिस करेंगे।

आप एक फैशन डिजायनर भी हैं, एक्टर भी हैं। तो फैशन का आपकी जिदंगी में क्या महत्व है?

फैशन मेरी पर्सनैलिटी का एक बहुत ही अहम हिस्सा है। आप कभी भी मुझे बुरे कपड़ो में नहीं देखेंगे। मैं बहुत ही फैशन कॉंशस हूं, मैं जहां भी जाती हूं जूते और कपड़े ही खरीदती हूं, जिस इंडस्ट्री में हम हैं वहां पर फैशन हमारे काम का एक अहम हिस्सा है। हमे अच्छा दिखने के ही पैसे मिलते हैं तो एक एक्टर के लिए तो ये बहुत ही जरुरी चीज है कि वो अच्छा पहने और अच्छा दिखे।

प्रियंका के बाद परिणिती अब आप इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं। भविष्य में और भी चोपड़ा बहनों के इंडस्ट्री में आने के प्लान्स हैं?

परिणिती बहुत अच्छा कर रही है, प्रियंका तो पहले से ही सुपरस्टार हैं, कुछ ही समय में एक और कजिन भी फिल्मों में आ रही हैं, तो चोपड़ा लड़कियां तो इंडस्ट्री में बहुत हो गयी हैं अब कुछ समय बाद हम हीरो की सप्लाय करना शुरु कर देंगे। हमारे और भी कुछ कजिन हैं जो कि डायरेक्शन के कोर्स कर रहे हैं तो कुछ समय में डायेरक्ट भी आ जाएंगे। तो हम इंडस्ट्री में एक छोटी सी चोपड़ा कम्यूनिटी बना लेंगे।

प्रियंका का बॉलीवुड में बतौर सुपरस्टार मौजूद होना कितना फायदेमेंद साबित हुआ आपको?

प्रियंका अपने परिवार में हर उस शख्स की मदद कर रही हैं जो कि इस इंडस्ट्री में आना चाहता है। उन्होंने परिणिती की बहुत मदद की और अब वो मेरी मदद कर रही हैं। वो हमारा बहुत बड़ा सहारा है। मुझे लगता है कि प्रियंका ने ये ठान ली है कि वो चोपड़ा परिवार को बॉलीवुड में जमाकर रहेगी। एक तरह से ये हमारे लिए अच्छा है क्योंकि जब आपके परिवार का कोई सदस्य पहले से ही बॉलीवुड में एक अच्छी पॉजीशन पर है तो बाकियों के लिए एंट्री करना आसान हो जाता है। सभी आपका वेलकम करता है।

प्रियंका के कुछ बहुत ही करीबी दोस्त हैं, जैसे शाहरुख खान, सलमान खान। तो प्रियंका के दोस्तों में से किसी से आपकी भी दोस्ती हुई?

अभी तक बॉलीवुड में मेरा कोई भी दोस्त नहीं है। मैं मुंबई में ज्यादा रही ही नहीं। सतीश कौशिक जी की फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट की शूटिंग गुजरात में हुई तो 1920 की शूटिंग हुई लंदन में। इस वजह से मेरा कोई दोस्त बना ही नहीं। शाहरुख खान और सलमान खान तो दूर की बात हैं। अब मैंने मुंबई में घर खरीदा है और अब मैं लोगों से मिलना शुरु करुगी और दोस्त बनाउंगी।

फिल्मों को लेकर प्रियंका की तरफ से किस तरह की मदद मिलती है आपको?

प्रियंका ने मुझे कहा था कि अपनी हर फिल्म को अपनी स्पेशल फिल्म की तरह ट्रीट करो। क्योंकि जब मैंने 1920 फिल्म की तो मुझे ये लगता था कि ये फिल्म ज्यादा स्पेशल है क्योंकि इसमें मेरा लीड रोल है। लेकिन गैंग ऑफ घोस्ट अगर बॉक्स ऑफिस पर चल भी जाएगी तो उससे मेरे करियर पर कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन प्रियंका ने कहा कि ऐसा नहीं है। हर फिल्म मेरे लिए स्पेशल होनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा से शायद ना हो लेकिन परिणिती चोपड़ा से जरुर आपका कंपेरिजन होगा। कितनी तैयार हैं आप इस कंपेरिजन के लिए?

इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेसेस के बीच कंपेरिजन होना तो बहुत ही आम बात है। फिर अगर उनके बीच कोई रिलेशन हो तो ये कंपेरिजन और भी बढ़ जाते हैं। तो अगर ये कंपेरिजन अच्छे होंगे तो अच्छा है और अगर बुरे होंगे तो आप कुछ कर नहीं सकते। तो होने दीजिए कंपेरिजन देखा जाएगा। मैं यहां पर काम करने आई हूं और ये बातें मुझे प्रभावित नहीं करतीं। लोग मुझे तभी साइन करेंगे जब उन्हें लगेगा कि मैं उनकी फिल्म के लिए परफेक्ट हूं। वो मुझे इसलिए साइन नहीं करेंगी क्योंकि मैं चोपड़ा फैमिली से हूं और प्रियंका चोपड़ा की बहन हूं।

मीरा चोपड़ा के इंटरव्यू के कुछ अंश-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X