Exclusive: सलमान और सना में कोई संबंध नहीं
एक बार फिर से सलमान खान के दोस्तों में से कोई एक अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त पाया गया है, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सना खान की जिनको सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म मेंटल में अपने अपोजिट ब्रेक दिया है। उन पर किडनैपिंग का चार्ज लगा है। और पुलिस उन्हें खोज रही है क्योंकि वह फरार है। इस खबर को पढने के बाद सलमान खान के एक बहुत बड़े फैन ने कहा कि यह सब कुछ गलत है।
सलमान खान हर जरूरत मंद की मदद करते हैं इसलिए उन्होंने सना खान को भी मौका दिया फिल्म में। लेकिन अब सना खान गड़बड़ निकल जायें तो इसमें सलमान की गलती क्या है? सलमान को दोष देना गलत है। यह बात वनइंडिया से सलमान को दिल से प्यार करने वाली आईटी की छात्रा सरोज खान ने कही। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान के चाहने वाले उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकते हैं।
गौरतलब है कि साउथ की अभिनेत्री सना खान पर एक नाबालिग को अपहरण करने का आरोप लगा है। सना अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली।
पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा है कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है। मालूम हो नावेद अली फेसबुक के जरिये पीड़िता के संपर्क में आया था। हालांकि पुलिस सना को खोज रही हैं लेकिन सना के प्रवक्ता ने उसके फरार होने की बात से इंकार किया है और कहा है कि सना खान एक जाना-पहचाना नाम है इसलिए पीड़िता की मां उसे जान-बूझकर फंसा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












