मैडम दबंग यानी सोनाक्षी की कोई सहेली नहीं जानिए क्यों?

साल 2010 से फिल्म दबंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज जवां लोगों के दिल की धड़कन बन चुकी है इसलिए आज वो बॉलीवुड की डिमांडिग अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी को लोग काफी सॉफ्ट कहते हैं बावजूद इसके उनकी फिल्मी दुनिया में कोई सहेली नहीं हैं।

इस बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि इन चार सालों में मैंने जितनी भी फिल्में की हैं वो सभी सोलो अभिनेत्री वाली ही रही हैं इसलिए मुझे कभी किसी फीमेल एक्टर से घुलने-मिलने का वक्त ही मिला इसलिए मेरी फिल्मी दुनिया में कोई सहेली नहीं है, हां अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं मल्टी स्टार फिल्म में काम करना जरूर चाहूंगी।

वैसे इन दिनों सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में चौथी बार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'हॉली डे' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है। फिल्म में आपको सोनाक्षी रेसिंग और मु्क्केबाजी करती नजर आयेंगी।

इसके अलावा सोनाक्षी अब महिला प्रधान फिल्में भी करने जा रही है जिसके लिए उन्होंने एक बेनाम फिल्म साइन भी की है जिसके बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि "मैंने अब एक नई फिल्म के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जो कि महिला प्रधान है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हूं, लेकिन जब तक निर्माता इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकती।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X