27 साल की हुईं सोनाक्षी, जानिये कुछ इंटरेस्टिंग बातें

दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का आज 27वां जन्मदिन है। सोनाक्षी सिन्हा के लिए उनका अब तक का बॉलीवुड करियर काफी सफल रहा है। सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के लिए भी सोनाक्षी काफी लकी रही हैं। हालांकि सोना को उनके बढ़े हुए वजन के चलते उन्हें काफी क्रिटिसिज्म का भी सामना करना पड़ा। लेकिन सोनाक्षी ने पिछले कुछ समय में खुद को इतना बदल लिया है कि अब उनकी बॉडी भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह ही सेक्सी व हॉट नज़र आने लगी है। सोनाक्षी की अदाकारी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले साल किस्मत सोनाक्षी पर इतनी मेहरबान रही कि 2013 में रिलीज हुई हर एक फिल्म में सोनाक्षी किसी ना किसी किरदार में मौजूद थीं।

सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते खुद अक्षय कुमार नहीं थकते। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी उन एक्ट्रेसेस में से नहीं हैं जो कि सेट पर लेट आती हैं और नखरे दिखाती हैं। उन्होने कहा कि सोनाक्षी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि टाइम से आकर अपनी शूटिंग पूरी करती हैं और वक्त की कद्र करती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के नाते सोनाक्षी को बॉलीवुड में एंट्री करने में काफी मदद मिली लेकिन उन्होंने अपने सारे फैसले अपने हिसाब से किये। सोनाक्षी ने हमेशा कहा कि उनके पिता ने कभी उनके लिए कोई फैसला नहीं लिया। उन्होंने हमेशा ही सोनाक्षी के फैसलों में उनका साथ दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड अपनी एक आदर्श भारतीय नारी जैसी इमेज बनाकर रखी है जिसके चलते उन्होंने किसी भी फिल्म में किसिंग सीन करने, स्विम सूट पहनने और किसी के साथ भी डेट करने से हमेशा ही कोताही बरती है। सोनाक्षी के जन्मदिन पर उनसे कुछ जुड़ी बातें आइये जानते हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X