जिस्मानी संबंध शादी से नहीं मन से बनते हैं: परिणिति चोपडा़

इन दिनों शुद्द देसी रोमांस को लेकर खासे चर्चा में हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री परिणिति चोपडा़। बिना शादी के लिव इन रिलेशन को महत्व देने वाली इस फिल्म के लिए दोनों ही सितारे प्रमोशन के दौरान काफी बोल्ड बातें भी कर रहे हैं।

जहां एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सुशांत ने स्वीकार किया कि वह अपनी प्रेमिका अंकिता के साथ लंबे समय से लिवइन में हैं और इससे उनको और उनके घरवालों को कोई दिक्कत नहीं है तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री परिणिति ने कहा कि अगर शादी से पहले लड़का-लड़की सहमती से सेक्स रिलेशन बनाते हैं तो इसमें गलत क्या है?

परिणिति ने कहा कि सेक्स तो प्यार का एक तरीका है जब आपकी इच्छा हो तब आप सेक्स करें। इस बात का शादी से कोई लेना-देना नहीं है। तो वहीं फिल्म की नवोदित तारिका वाणी ने भी कहा कि फिल्म लिव इन रिलेशन को दिखाया गया है जो कि उनको नहीं लगता कि गलत है।

मालूम हो कि शुद्द देसी रोमांस फिल्म में एक लड़का-लड़की बिना शादी के एक ही छत के नीचे रहते हैं। यहां तक कि दोनों के बीच में सेक्सुअल रिलेशनशिप भी है लेकिन दोनों को इससे कोई आपत्ति नहीं है।

फिल्म पूरी तरह से विशुद्दता की कहानी कहती है लेकिन इस फिल्म में एक सबसे बड़ा खास बात निकल कर सामने आ रही है कि फिल्म में हीरो-हिरोईन के बीच में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 27 चुंबन दृश्य है। जिसमें से कुछ को बड़े ही प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।

हालांकि इन सींस के बारे में बात करते हुए सुशांत और परिणिति दोनों ने कहा है कि फिल्म की कहानी की डिमांड थी लिपलॉक सींस इसलिए फिल्म में हमने यह सब किया। फिल्म में जबरदस्ती कुछ भी ठूंसा नहीं हुआ है। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X