शुद्ध देसी रोमांस- फिल्म प्रिव्यू
परिणिती चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस जो कि रोमास के विदेशी संस्करण पर आधारित है कल यानी 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में परिणिती चोपड़ा और सुशांत सिंह को एक लिव इन कपल के रुप में दिखाया गया है और वाणी को सुशांत की लेडी लव के रुप में। सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा के बीच में फिल्म में कई किसिंग सीन्स भी शूट किये गये हैं और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वाणी के साथ भी सुशांत ने कुछ किसिंग सीन दिये हैं। कुल मिलाकर फिल्म में पूरे 27 किसिंग सीन्स हैं। इनके अलावा शुद्ध देसी रोमां की खास बात ये है कि ये फिल्म इतने बोल्ड विषय पर आधारित होने के बावजूद देश के एक बिल्कुल देसी शहर जयपुर में शूट की गयी है।
इसके अलावा शुद्ध देसी रोमांस के तीनों एक्टर लिव इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत या बुरा नहीं मानते हैं। सुशांत सिंह राजपूत हो, परिणिती चोपडा़ हों या फिर इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रही वाणी कपूर हों। तीनों को लिव इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं नज़र आता। बल्कि तीनों ही लिव इन में रहने को भी तैयार हैं लेकिन कंडीशन्स अप्लाय होती हैं। जब वनइंडिया से इंटरव्यू के दौरान हमने तीनों से पूछा कि लिव इन में रहने का मौका मिले तो क्या आप रहना चाहेंगे ऐसे में तीनों का यही कहना था कि उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन कुछ कंडीशन जरुर हैं।
शुद्ध देसी रोमांस की कहानी के बारे में कुछ मुख्य बातें जानने के लिए हमने पूरी फिल्म को लेकर कुछ खास बातें प्वाइंट्स में लिखी हैं। ये जानने के लिए क्या ये फिल्म परिवार के साथ आप जाकर देख सकते हैं कृप्या आगे पढ़ें।


Click it and Unblock the Notifications











