सूर्यवंशी VS राधे- फैंस के लिए अच्छी खबर, सलमान खान से नहीं भिड़ेंगे अक्षय कुमार !

कोरोना के कहर की वजह से रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है और फिलहाल नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। अफवाह थी कि अब सूर्यवंशी को ईद पर रिलीज किया जाएगा और सलमान खान की राधे के साथ फिल्म क्लैश करेगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच यह क्लैश नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना का प्रभाव खत्म होते ही जैसे ही सिनेमाघरों में वापस शुरु किया जाएगा.. कुछ ही दिनों में सूर्यवंशी को भी रिलीज कर देने की प्लानिंग है। फिल्म के निर्माता- निर्देशक ईद तक का इंतजार नहीं करेंगे। रोहित शेट्टी इस फिल्म को जल्दी से जल्दी रिलीज करना चाहते हैं।

Sooryavanshi VS Radhe

बता दें, कोरोना की वजह से सरकार ने सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक के लिए बंद रखने का आदेश सुनाया है। साथ ही सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी रोक दी गई है। फिलहाल देश में सभी को अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

बहरहाल, सूर्यवंशी की बात करें तो यह फिल्म कभी भी रिलीज हो, फिल्म को काफी तगड़ा रिस्पॉस मिलने की आशा है।

फिल्म "मैदान" के सेट से अजय देवगन की नई दमदार झलक- निर्देशक ने किया शेयर- PICS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X