फिल्म "मैदान" के सेट से अजय देवगन की नई दमदार झलक- निर्देशक ने किया शेयर- PICS
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मैदान' अपने पहले पोस्टर के साथ सुर्खियों में आ चुकी है। फिल्म में अजय देवगन का सादगी भरा प्रभावी लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा ने फिल्म के सेट से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें, यह फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर एक बायोपिक है जहां अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं 'बधाई हो' फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर।

कोई शक नहीं कि फैंस अजय देवगन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तान्हाजी की बेजोड़ सफलता के बाद इस बॉयोपिक में सुपरस्टार काफी अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। फिल्म पहले 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे दो हफ्ते टाल दिया गया है।
2021 तक सुपररस्टार अक्षय कुमार का बैक टू बैक धमाका- फिल्मों की डीटेल रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











