2021 तक सुपरस्टार अक्षय कुमार का बैक टू बैक धमाका- फिल्मों की डीटेल रिपोर्ट
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। कलाकारों की इस लिस्ट में काफी कम नाम आते हैं। इंडस्ट्री में लगभग 30 साल गुजार चुके इस सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और अक्षय भी लगातार अपनी फिल्मों से फैंस को सरप्राइज करते आए हैं। इनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालेंगे, तो यह बात पक्की है कि इनकी सभी फिल्में एक दूसरे से बेहद अलग हैं।
एक फिल्म पीरियड ड्रामा है, तो एक साउथ की रीमेक.. एक फिल्म धमाकेदार एक्शन- स्टंट से भरपूर है, तो एक रोमांटिक ड्रामा। 2020 से 2021 तक अक्षय कुमार की फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल अक्षय की 6 फिल्में लाइन में हैं, जबकि यह लिस्ट बढ़ भी सकती है।

कोई शक नहीं कि आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। पिछले साल उनकी रिलीज 4 फिल्मों में से तीन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। वहीं, इस साल सूर्यवंशी के साथ अक्षय 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।
यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों से जुड़ी जानकारी-
डाइटिंग भूल गाजर का हलवा खा रही हैं करीना कपूर खान- शेयर की एकदम मजेदार तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











