डाइटिंग भूल गाजर का हलवा खा रही हैं करीना कपूर खान- शेयर की एकदम मजेदार तस्वीरें
कोरोना वायरस का खौफ हर जगह फैला हुई है। वायरस से बचने हेतु आम पब्लिक समेत सभी बॉलीवुड सितारे भी इन दिनों घर में समय बिता रहे हैं। जहां कैटरीना ने वर्कआउट करते हुए तस्वीर शेयर की है, दीपिका अलमारी की सफाई कर रही हैं.. वहीं, करीना कपूर खान डाइटिंग भूल गाजर का हलवा खा रही हैं। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर कीं, जहां वो घर में बैठकर हलवे का मजा ले रही हैं।
बता दें, करीना कपूर ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। और वो हर दिन नई नई तस्वीरों के साथ फैंस को सरप्राइज दे रही हैं। अपने बचपन की तस्वीरों से लेकर करीना कभी तैमुर तो कभी सैफ अली खान की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। जाहिर है फैंस करीना के इंस्टा डेब्यू से बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस को अब तक 1.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं.. जबकि करीना 39 लोगों से जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











