नो आवारा ओनली जवानी-दीवानी : रणबीर कपूर
इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी.. के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हर इवेंट, हर टीवी शो में रणबीर मियां अपनी कोस्टार दीपिका पादुकोण के साथ देखें जा रहे हैं। दोनों के कमेस्ट्री और अफेयर की बात होते होते अचानक से खबर आयी कि कपूर परिवार एक बार फिर से आरके प्रोडक्शन को जिंदा करना चाहता है। ऋषि कपूर रणबीर के साथ अपने पिता की क्लासिक फिल्म आवारा की रीमेक बनायेंगे।
जिसका जोरदार खंडन रणबीर ने किया है। रणबीर ने कहा कि यह सारी मनगढंत बातें हैं जिनका कोई मतलब नहीं हैं। आवारा का रीमेक बनाने की क्षमता ना तो मुझमें है और ना ही मेरे पापा की। अगर रीमेक बनता है तो दादू राजकपूर और नरगिस जी को स्वर्ग से नीचे आना होगा।
आपलोग आवारा को भूल जाइये और मेरी जवानी का मजा उठाइये जैसे कि मैं खुद उठा रहा हूं। मालूम हो कि 31 मई को बड़े पर्दे पर पहुंच रही फिल्म यह जवानी है दीवानी के निर्माता करण जौहर हैं।
फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं। फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और काल्कि कोचलिन ने किया है। फिल्म में पहली बार डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित का आयटम नंबर भी है। फिल्म के गानों ने जबरदस्त लोगों के दिलों में जगह बना ली है। देखते हैं बॉक्सऑफिस पर फिल्म का क्या हाल होता है?


Click it and Unblock the Notifications












