खामोखां.. फसाना बनता .. इसलिए 'श्री' की पार्टी में नहीं आये 'बड़े भैया'..
बीते शनिवार को बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकराओं में से एक श्रीदेवी की जन्मदिन की पार्टी थी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। केवल फिल्मी दुनिया के ही लोग इस पार्टी की रौनक नहीं बनें बल्कि क्रिकेट और राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियों ने इस पार्टी में शिरकत की लेकिन पार्टी में वो ही नहीं आया जिसके बिना हिंदी सिनेमा अधूरा है।
आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक और फिल्मी दुनिया के शहंशाह अमिताभ बच्चन की जो की बोनी कपूर की पार्टी में श्रीदेवी को बधाई देने नहीं आये। ऐसा नहीं है कि उन्हें न्यौता नहीं गया था, उन्हें बकायदा निमंत्रण भेजा गया था लेकिन अमिताभ बच्चन और उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा नहीं बना क्योंकि इस पार्टी के आयोजक थे अमिताभ बच्चन के तथाकथित छोटे भाई अमर सिंह।
कभी अमर सिंह, बच्चन परिवार का अभिन्न अंग हुआ करते हैं, अमिताभ समेत उनकी पूरी फैमिली अमर सिंह के बिना एक पग भी आगे नहीं बढ़ती थी लेकिन आज हालात उलट चुके हैं, आज अमिताभ-अमर सिंह अजनबियों से भी ज्यादा अजनबी हो चुके हैं, इसलिए कोई फसाना ना बने इसलिए अमिताभ और उनकी फैमिली ने श्रीदेवी के जन्मदिन की पार्टी में ना आना ही बेहतर समझा।
खैर अमर सिंह से इस बारे में अगर कुछ पूछा जाता तो शायद वो यही जवाब देते कि.. मतलब निकल गया तो पहचानते ही नहीं...।
वैसे समय-समय पर अमर सिंह अमिताभ पर हमला करने से नहीं चूकते हैं, वो पहले भी कह चुके हैं कि अमिताभ और मेरे बीच में दूरियों की वजह अमिताभ की पत्नी और उनकी चहेती भाभी जया बच्चन हैं, जिनके सपा प्रेम ने मुझे और मेरे बड़े भैया के बीच में खटास पैदा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications












