दिल है कि .. आलिया को कैसे चूम सकते थे इमरान?
आशिकी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद भट्ट कैंप फिर से सीक्वेल की ओर निकल पड़ा है। जिसका ताजा उदाहरण है फिल्म 1991 में आयी भट्ट कैंप की सुपरडूपर हिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं... का रीमेक। जिसे बनाने का ऐलान भट्ट कैंप की ओर से हो चुका है। फिल्म के हीरो का भी नाम तय हो गया है और वो और कोई नहीं इमरान हाशमी ही हैं। लेकिन फिल्म की हिरोईन कौन होगी इस बारे में अभी भी खोजबीन चालू है।
खबर है कि निर्माता पूजा भट्ट जो कि खुद दिल है कि मानता नहीं की लीड हिरोईन थी, ने ही फिल्म के रीमेक की बात कही थी और अपनी स्टेप सिस्टर आलिया भट्ट को फिल्म के रीमेक में अपना रोल करने के लिए कहा था लेकिन इस बात के लिेए इमरान हाशमी राजी नहीं हुए। दरअसल इमरान और आलिया रिश्ते में एक-दूसरे के कजिन लगते हैं ऐसे में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट हीरो-हिरोईन कैसे बन सकते हैं।
और भट्ट कैंप की जिस फिल्म में इमरान हाशमी हीरो हों, भला उसमें लिपलॉक ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है, यह भी एक बड़ा कारण था इमरान का आलिया के साथ काम ना करने का क्योंकि वो यह सीन आलिया संग कैसे दे सकते थे?
खैर. जो भी हो फिलहाल दिल है कि मानता नहीं पार्ट 2 के लिए हिरोईनें खोजी जा रही हैं, देखते हैं यह सौभाग्य किसको नसीब होता है क्योंकि साल 1991 में आयी फिल्म दिल है कि मानता नहीं.. एक ब्लाकब्लास्टर फिल्म थी जिसके के निर्माता महेश भट्ट और निर्माता स्वर्गीय गुलशन कुमार थे। फिल्म में लीड रोल अनुपम खेर, पूजा भट्ट , दीपक तिजोरी और आमिर खान ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications












