नहीं भाई ऐश नहीं कर रही कोई आयटम नंबर: भंसाली

बॉलीवुड के महान फिल्ममेकरों में से एक संजय लीला भंसाली ने जोरदार खंडन करते हुए कहा कि नहीं विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय का कोई आयटम नंबर उनकी फिल्म रामलीला में नहीं हो रहा है और ना ही उनकी फिल्मों में अभी वापसी हो रही है।

कम से कम मेरी फिल्मों से तो ऐश्वर्या कमबैक नहीं कर रही हैं। हां मेरी फिल्म रामलीला में एक आयटम नंबर जरूर होगा लेकिन अभी वह कौन करेगा? इस बारे में किसी का नाम मैंने फाइनल नहीं किया है।

इससे पहले लोग माधुरी दीक्षित को कह रहे थे कि वो आयटम नंबर करना चाह रही हैं मेरी फिल्म में तो मैं बता दूं ना तो माधुरी और ना ही ऐश्वर्या राय, दोनों में से कोई भी मेरी फिल्म रामलीला में आयटम डांस नहीं कर रहा है इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह की किसी भी बात पर भरोसा ना करें।

गौरतलब है कि खबर आयी थी कि अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन अपने फेवरेट निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से जोरदार कमबैक कर सकती है वह भी बतौर आयटम गर्ल। ऐसा सुनने में आया है कि भंसाली ने ऐश ने अपनी फिल्म रामलीला के एक जोरदार आयटम नंबर के लिए एप्रोच किया है जिस पर ऐश विचार कर रही हैं क्योंकि भंसाली को मना करना ऐश के लिए काफी मु्श्किल हैं।

लेकिन भंसाली के इस वकत्व्य से साबित हो गया कि इस समय सिर्फ आराध्या (ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी) ही उनकी पहली प्राथमिकता है। खैर देखते हैं कि मम्मी ऐश कैसे और कब फिल्मों में कमबैक करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X