..................... Aishwarya Rai Bachchan to give stage performance for Uttarakhand flood victims with Salman Khan and Hubby Abhishek Bachchan. - Hindi Filmibeat

उत्तराखंड के लिए सलमान-ऐश आयेंगे साथ-साथ!

अब समझ में आया कि ऐश को ब्यूटी विद ब्रेन एंड फूल ऑफ हार्ट क्यों कहा जाता है? क्योंकि भगवान ने जितनी सुंदर काया उन्हें दी है उससे कहीं ज्यादा एक बहुत ही प्यारा और मासूम दिल भी दिया है जिसका साक्षात उदाहरण है कि उनका उस चैरिटी शो के लिए हां बोलना, जो कि उत्तराखंड पीड़ितों के लिए आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बाढ़ की तबाही ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है जिनके जीवन को फिर से पटरी आ सकें इसके लिए उनके लिए कई संस्थायें आर्थिक मदद की कोशिश कर रही हैं।

लेकिन इस खास शो की सबसे खास बात यह है कि इस शो में ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन ज्वाइंट डांस प्रोग्राम करेंगे लेकिन इस शो का अहम हिस्सा होंगे सलमान खान जो कि कभी ऐश्वर्या राय के दिल के टुकड़े थे। अगर वाकई में ऐसा हुआ तो यह दुनिया के आठवें अजूबे से कम नहीं होगा। खैर अभी इस बारे में औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

फिलहाल इस चैरिटी शो को वह एनजीओ आयोजित कर रहा है,जो कि उत्तराखंड पीड़ितों के रिहेबिलिटेशन के लिए कार्य कर रहा है। इस शो के टिकट से आये पैसे उत्तराखंड पीड़ितो की मदद के लिए जायेंगे। अगर इस शो में वाकई ऐश-सलमान अगर आमने-सामने आते हैं तो शायद कुछ पुराने जख्मों को भी सूखने में मदद मिल जायेगी जो कि दोनों के दिलों में ना जाने कब से सुलग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X