'रामलीला' की आयटम क्वीन ऐश्वर्या राय!
लंबे समय से बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या रॉय की बॉलीवुड में वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं। लेकिन हर बार खबरें झूठी ही साबित हो रही हैं। लेकिन एक बार फिर से खबर आयी है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन अपने फेवरेट निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से जोरदार कमबैक कर सकती है वह भी बतौर आयटम गर्ल। ऐसा सुनने में आया है कि भंसाली ने ऐश ने अपनी फिल्म रामलीला के एक जोरदार आयटम नंबर के लिए एप्रोच किया है जिस पर ऐश विचार कर रही हैं क्योंकि भंसाली को मना करना ऐश के लिए काफी मु्श्किल हैं।
ऐश के अभिनय करियर को संवारने वाले भंसाली के लिए ऐश्वर्या जितना मायने रखती हैं उससे कहीं ज्यादा ऐश के लिए भंसाली मायने रखते हैं। वैसे पिछले दिनों खबर आयी थी थी कि भंसाली की फिल्म रामलीला में माधुरी दीक्षित आयटम नंबर करने वाली हैं जो कि बाद में केवल एक अफवाह ही साबित हुई। देखते हैं कि ऐश के बारे में यह खबर सही साबित होती है या फिर अफवाह।
मालूम हो कि ऐश्वर्या राय ने साल 2010 में संजय लीला भंसाली की ही फिल्म गुजांरिश में ही काम किया था जिसमें उनके हीरो रितिक रोशन थे लेकिन अफसोस यह फिल्म चली नहीं। वैसे भंसाली ऐश के फेवरेट फिल्ममेकर हैं, ऐसे में सबको लगता है कि भंसाली के ही साथ ऐश की वापस हो सकती बॉलीवुड में लेकिन फिलहाल अभी कुछ भी फाइनल नहीं हैं।
आईये डालते हैं ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











