लखनऊ में भी प्रकाश झा के 'आरक्षण' को नो एंट्री
अमिताभ बच्चन को लखनऊ में इस फिल्म को प्रमोशन की इजाजत देने से लखनऊ जिला प्रशासन ने इनकार कर दिया है। इससे पहले भी लखनऊ विश्वविद्यालय में भी आरक्षण मुद्दे पर बोलने के लिए एलयू और प्रशासन ने अमिताभ और प्रकाश झा की पूरी टीम को मना कर दिया था।
गौरतलब है कि 12 अगस्त को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने जा रही प्रकाश की फिल्म आरक्षण इन दिनों खासा चार्चा में हैं। वजह है फिल्म का सब्जेक्ट जो कि हमारी शिक्षा प्रणाली में फैली कुरीतियों पर आधारित है। फिल्म को लेकर खासा बवाल किया जा रहा हैं।
मालूम हो कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं फिल्म आरक्षण में अमिताभ बच्चन एक ऐसे शिक्षक की भूमिका में हैं जो आरक्षण का विरोधी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण अमिताभ की पुत्री बनीं हुई है, ये पहला मौका है जब दीपिका अमिताभ के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में उनके नायक सैफ अली खान है जो एक दलित युवक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। जबकि प्रतिक बब्बर आज के युवा के रोल मे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












