आरक्षण की यूएसपी है अमिताभ बच्चन : दीपिका पादुकोण

फिल्म एक ज्वलंत मुद्दे पर जरूर है लेकिन हमने समाज को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। फिल्म के बारे में बोलते हुए दीपिका ने कहा कि फिल्म की यूएसपी तो अमिताभ बच्चन हैं। अक्सर मैं सुनती हूं कि अमिताभ जी को लोग कहते हैं कि वो महान अभिनेता है लेकिन जब मैंने उनके साथ काम किया तो एहसास हुआ कि उन्हें लोग महान क्यों कहते हैं? वो एक कंप्लीट एक्टर है, आई हैव नो वर्ड टू एक्सपेल्न इट।
आपको बता दें कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं फिल्म आरक्षण में अमिताभ बच्चन एक ऐसे शिक्षक की भूमिका में हैं जो आरक्षण का विरोधी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण अमिताभ की पुत्री बनीं हुई है, ये पहला मौका है जब दीपिका अमिताभ के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में उनके नायक सैफ अली खान है जो एक दलित युवक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। जबकि प्रतिक बब्बर आज के युवा के रोल मे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











