अमिताभ को कसाब बताया, लोगों को गुस्सा आया
गौरतलब है कि एक साहित्यिक पत्रिका 'पाखी' के जनवरी अंक में शायर निदा फाजली का खत छपा है जिसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तुलना आंतकी कसाब से कर डाली है। फाजली ने अपने खत में लिखा है कि जिस तरह से आंतकी कसाब को बनाने वाला मास्टरमाइंड आतंकी सरगना हाफिज सईद है उसी तरह अमिताभ बच्चन को एंग्रीयंग मैन बनाने वाले सलीम-जावेद की कलम है जिनकी वजह से आज अमिताभ मेगास्टार अमिताभ बच्चन बन पाये हैं।
कहना गलत ना होगा कि बच्चन और कसाब दोनों ही किसी और के हाथ के बनाये खिलौने हैं जो कि लोकप्रिय हो गये हैं। फाजली ने कहा कि एंग्रीयंग मैन की सबसे ज्यादा जरूरत तो आज है लेकिन हमेशा सत्तर के दशक के एंग्रीयंगमैन अमिताभ की बात होती है क्यों? जाहिर है अमिताभ एक खिलौना है जो कि कुछ कर नहीं सकते हैं उसी तरह पाकिस्तान के खिलौने को फांसी दे दी गयी लेकिन हाफिज सईद आज भी खुलेआम घूम रहा है।
मालूम हो कि मुंबई हमले में पकड़ा गया एकमात्र जिंदा पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब को हाल ही में फांसी दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












