बॉक्स ऑफिस: आई...छाई...पर नहीं हुई NH10 की कमाई!
[बॉलीवुड समाचार] अनुष्का शर्मा की नई फिल्म NH10 रिलीज़ हो चुकी है पर फिल्म का पहले दिन की कमाई कोई चौंकाने वाले आंकड़े लेकर नहीं आई है। हालांकि, ये काफी हैरान कर देने वाला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन माना जा रहा है क्योंकि फिल्म की पब्लिसिटी बहुत ही बेहतरीन तरीके से की गई थी।
ऐसे में NH10 की पहले दिन की मात्र 3.5 करोड़ की कमाई सबके माथे पर शिकन ले आई है। क्योंकि अगर बाकी के दो दिन फिल्म की कमाई बहुत अच्छी भी हुई तो भी यह अब तक के टॉप बॉक्स ऑफिस वीकेंड ओपेनर में नहीं आ पाएगी।
ALSO READ: NH10 कुंडली हिट या फ्लॉप?
2015 में बेबी 36 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन कर चुकी है वहीं रॉय अभी तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर बनकर 28 करोड़ वीकेंड कलेक्शन कर चुकी है। पहले वीकेंड कलेक्शन में तीसरे नंबर पर है तेवर फिर शमिताभ और पांचवें नंबर पर बिपाशा बसु की अलोन।
ऐसे में अनुष्का शर्मा की NH10 बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में काफी पीछे दिख रही है। ट्रेड अनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर के अनुष्का की NH10 की पहले दिन की कमाई कन्फर्म की। अब तो बस उन्हें आगे के कलेक्शन के लिए ऑल द बेस्ट ही कहा जा सकता है।
ALSO READ: क्यों है NH10 A सर्टिफिकेट फिल्म


Click it and Unblock the Notifications















