BOX OFFICE:दो दिन में नहीं हुई NH10 की कोई खास कमाई!
[बॉलीवुड समाचार] अनुष्का शर्मा को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म NH10 से भले ही खासा उम्मीदें रही हों पर फिल्म ने दो दिन में भी कोई खास कमाई नहीं की है। हालांकि फिल्म का काफी भारी प्रमोशन किया गया था और माना जा रहा था कि फिल्म धमाकेदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करेगी पर ऐसा कुछ हुआ नहीं।
जहां पहले दिन NH10 ने करीब साढ़े तीन करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन फिल्म ने साढ़े चार करोड़ कमाए। फिल्म ने 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म धीरे धीरे अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से कमाई करेगी।
ALSO READ: NH10 - क्यों हिट , क्यों फ्लॉप!
अब दर्शकों से उम्मीद की जा रही है कि वो फिल्म के बारे में दूसरों से बात करेंगे और इसी तरह फिल्म की रिलीज़ के बाद पब्लिसटी से फिल्म की कमाई ज़ोर पकड़ेगी। हाल ही में रिलीज़ हई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगाके हईशा ने भी ऐसे ही कमाई की।
ALSO KNOW: पहले दिन की ओपनिंग कमाई
फिल्म के बारे में बॉलीवुड में अनुष्का के दोस्तों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है वहूीं दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है कि धीरे धीरे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी।
ALSO READ: बच्चों के लिए क्यों नहीं है NH10


Click it and Unblock the Notifications















