..................... Next movie on police society relationship, not on Modi: Prakash Jha - Hindi Filmibeat

किसने बोला कि मैं पीएम मोदी पर फिल्म बना रहा हूं: झा

जाने-माने फिल्ममेकर और नेता प्रकाश झा ने उन खबरों का जोरदार खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो पीएम मोदी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। प्रकाश झा ने कहा कि वो देश के ज्वलंत मुंद्दे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन यह फिल्म देश के पीएम मोदी पर नहीं बल्कि मेरी फिल्म समाज और पुलिस के रिश्ते पर आधारित है।

लेकिन प्रकाश झा ने स्पष्ट किया है कि वो मोदी पर फिल्म बनायेंगे लेकिन उस कहानी पर मंथन चल रहा है और जब वक्त आयेगा तो मैं जरूर इस बारे में बताऊंगा। फिलहाल प्रकाश झा ने इसके आगे कहने से कुछ भी इंकार कर दिया है।

पीएम मोदी पर फिल्म बनाऊंगा लेकिन अभी नहीं

प्रकाश झा की इस फिल्म में उनके फेवरट हीरो अजय देवगन ही होंगे, इस बारे में भी प्रकाश ने कुछ नहीं बताया। मालूम हो कि पुलिस और सोशल इशू पर प्रकाश झा ने गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी जिसके हीरो अजय देवगन ही थे। यह फिल्म अजय के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं।

जितनी बार हारूं लेकिन देश की सेवा करने से पीछे नहीं हटूंगा- प्रकाश झा

पिछले साल भी प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में भी अजय देवगन मुख्य रोल में थे। फिल्म ने औसत बिजनेस किया था। फिलहाल प्रकाश झा की फिल्मों का क्रेज हर समय होता है इसलिए उनकी नई फिल्म के बारे में भी लोगों के बीच में उत्सुकता बनी हुई है। देखते हैं कि प्रकाश झा अपनी नई फिल्म से पर्दा कब उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X