अब आसाराम के कुकर्मों को बेचेंगे झा
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह को ठीक-ठाक सफलता मिली है जिससे खुश होकर प्रकाश झा ने कहा है कि वह समाज के ज्वलंत मुद्दों पर ऐसी ही फिल्में बनाते रहेंगे।
फिलहाल वो इस समय देश के बर्निंग टॉपिक पर यानी आसाराम रेप केस पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि प्रकाश झा ने कहा कि वह अभी थोड़ा ब्रेक लेंगे उसके बाद वह सत्संग पर फिल्म बनायेंगे जो कि आसाराम की कहानी से प्रेरित होगी। हालांकि झा ने साफ किया कि सत्याग्रह के बाद वह मसाला फिल्में बनायेंगे जो कि सत्संग के रूप में लोगों के सामने आयेगी।

गौरतलब है कि अपने आप को गॉड कहने वाले और आध्यात्मिक गुरू के नाम से मशहूर आसाराम बापू इस समये रेप केस में जोधपुर की जेल में बंद हैं। उनके ऊपर 16 साल की लड़की का यौन शोषण का आरोप लगा है।
उनके केस की तफ्तीश के करते समय कई ऐसी बातें सामने आयी हैं जिससे आसाराम बापू का दोहरा चरित्र दिखायी देता है। आसाराम के सेवक ने कोर्ट में कहा है कि वह अकेले में शाम सात बजे के बाद एकांत में लड़कियों से मिला करते थे। एक मोबाइल क्लिप का भी दावा किया गया है जिसमें आसाराम एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में हैं। फिलहाल सीडी की जांच जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











