Video:'जिद' का नया गाना 'सांसों को' रिलीज, मनारा ने जमकर किया एक्सपोज
प्रियंका चोपड़ा की बहन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जी नहीं, हम परिणीति की बात नहीं कर रहे, बल्कि आजकल सूर्खियों में हैं प्रियंका की बहन मनारा। मनारा की पहली फिल्म 'जिद' का ट्रेलर देख कर लोग हैरान रह गए थे। अपनी पहली ही फिल्म में मनारा ने जिस तरह से अंग प्रदर्शन किया है. उससे बाकी बोल्ड एक्ट्रेसस तो जरूर असहज हैं।
बहरहाल, जिद के ट्रेलर में मनारा को देखकर जो लोग हैरान थे, अब उनकी आंखें और बड़ी होने वाली हैं। जिद का पहला गाना 'सांसों को' रिलीज किया है और इस गाने में मनारा अंग प्रदर्शन में फिल्म की ट्रेलर से भी आगे बढ़ गई हैं। ऐसा लगता है, जैसे वह बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसस की लिस्ट में सबसे आगे निकलना चाहती हैं।
हालांकि यह गाना सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। यू ट्यूब पर इसे हिट्स पर हिट्स मिल रहा है। सिर्फ दो दिनों में ही इस गाने ने टॉप पांच में अपनी जगह पक्की कर ली है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना काफी सोफ्ट है। वैसे जिस हिसाब से मनारा ने इस गाने में अंग प्रदर्शन किया है, इसका चर्चा में आना लाज़मी है।
गौरतलब है कि मनारा प्रिंयका चोपड़ा की कजन सिस्टर हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'जिद' मनारा की यह पहली फिल्म है। जबकि इसके निर्माता अनुभव सिंहा हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












