मुझे मेरे cousins से बचाओ कहती फिर रही हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा के बाद प्रियंका चोपड़ा की एक और कजन मनारा उर्फ बार्बी हांडा सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी हैं। एरॉटिक थ्रिलर 'जिद' के साथ मनारा अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.
फिल्म में हॉट सीन्स के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। मन्नारा के बारे में पूछने पर परिणीति ने कहा कि मैं और मेरी कज़िन में दो साल का अंतर है। मैंने उसका ट्रेलर देखा है और वो काफी सेक्सी लग रही है।
मन्नारा को मानती हैं कंपिटीशन?
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मन्नारा से कोई खतरा है, परिणीति ने कहा कि मुझे मेरे कज़िन से कंपेयर नहीं किया जाना चाहिए। मुझे हमेशा गलत तरह से पेश कर दिया जाता है। हम सब बहन भाई साथ बड़े हुए हैं। मैं प्रियंका, मन्नारा हम सबको एक दूसरे से बहुत प्यार है। सब अपने करियर सेट करना चाहते हैं और सब में खूब टैलेंट है।
बात चाहे जो हो पर हमने तो परिणीति को हमेशा अपने कज़िन्स से दूर भागते ही देखा है। हम भगवान इन्हें इनके कज़िन्स से बचाए।


Click it and Unblock the Notifications