15 महीनों में बिना फिल्म के बिजी रहीं विद्या बालन

भले ही शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म घनचक्कर ने बॉक्सऑफिस पर वैसा धमाल ना मचाया हो जैसा कि विद्या की पिछली फिल्मों द डर्टी पिक्चर और कहानी ने किया था, बावजूद इसके विद्या को बोल्ड-पंजाबी लुक लोगों को पसंद आया है।

अपने बारे में बात करते हुए विद्या बालन ने कहा कि वो पिछले 15 महीनों से लगातार काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने फिल्में नहीं की लेकिन वह लगातार बिजी रहीं।

वह फिल्म घनचक्कर की शूटिंग में व्यस्त थी क्योंकि वह चाहती थीं उनकी शादी की वजह से फिल्म पर कोई प्रभाव ना पड़े तो वहीं दूसरी ओर मैंने शादी के लिए भी समय निकाला। इसी दौरान मैं कान समारोह में भी गयीं जहां की ज्यूरी मेबंर में शामिल होने का गौरव प्रदान हुआ।

कुल मिलाकर मेरे जीवन के पूरे 15 महीने काफी बिजी रहे लेकिन इन 15 महीनों को मैने काफी इंज्वाय किया। मेरे लिेए यादगार पल हैं जिन्हें मैं हमेशा याद करना चाहूंगी। मालूम हो कि विद्या ने अब भट्ट कैंप ज्वाइन कर लिया है। बहुत जल्द भट्ट कैंप के फिल्म का ऐलान होगा।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म घनचक्कर ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि फिल्म की लागत 20 करोड़ है। शादी के बाद विद्या की पहली फिल्म रिलीज हुई है लेकिन इसे आशातीत सफलता नहीं मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X