'घनचक्कर' के किसिंग सीन पर गुप्ता ने साधी चुप्पी
28 जून को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म घनचक्कर की अभिनेत्री विद्या बालन के लिए फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने कहा है कि वह काम के प्रति समर्पित अभिनेत्री हैं जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है। विद्या की खास बात है कि उसने कभी भी अपने आप को सामित नहीं किया है इसलिए वह सफल है। विद्या पूरी तरह से व्यवसायिक हैं। उन्होंने विवाह के बाद भी एक अभिनेत्री के रूप में अपनी सीमाएं नहीं बांधी हैं। उनसे जो भी करने के लिए कहा जाता है, वह वो करती हैं।
मालूम हो कि घनचक्कर से पहले भी गुप्ता ने विद्या के साथ 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्में बनायी हैं।हालांकि गुप्ता ने फिल्म के किसिंग सींस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "जहां तक चुंबन दृश्य का सवाल है तो मैं अभी यह स्पष्ट नहीं करूंगा कि ऐसा दृश्य है कि नहीं। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि उन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई है इसलिए इस तरह के दृश्यों की संभावना है।
वैसे फिल्म के प्रोमो बताते हैं कि फिल्म में काफी कुछ हॉट है और जिस फिल्म में इमरान सरीखे हीरो हैं। तो बिना किसिंग सीन के बात बनेगी नहीं। खैर देखते हैं कि फिल्म में क्या कुछ है दर्शकों के लिए।
आईये आपको दिखाते हैं घनचक्कर की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











