संभलकर...शाहिद कपूर से जुड़ी यह अफवाह है झूठी!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ समय से यह खबरें सूर्खियां बटोर रही थी कि शाहिद कपूर ने केन घोष की फिल्म 'XXX' को करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं, बल्कि खबर थी कि इस बात से केन घोष शाहिद से नाराज हैं।
बहरहाल, आपको बता दें कि यह पूरी की पूरी खबर महज एक अफवाह है। जी हां, खुद केन घोष ने अपनी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' के लिए शाहिद कपूर से संपर्क करने की अफवाहों का खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए हमेशा से न्यूकमर की तलाश थी। केन ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा, "आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने 'एक्सएक्सएक्स' के लिए न तो कभी शाहिद और न ही किसी अन्य चर्चित अभिनेता से संपर्क किया। यह फिल्म हमेशा से युवा प्रतिभा को लेकर बनाने की योजना थी।"
PICS: 'उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक
बता दें, केन को 'इश्क विश्क', 'फिदा' और 'चांस पे डांस' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। और इन तीनों ही फिल्म में शाहिद कपूर हैं।
बहरहाल, शाहिद अभी अपनी दो फिल्में 'शानदार' और 'उड़ता पंजाब' में खासा व्यस्त हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














